समस्तीपुर: आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर खानपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क:  आसन्न लोक सभा चुनाव को लेकर खानपुर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में आगामी 13 मई को होने वाले आम चुनाव के लिए मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।इस कार्यक्रम में जीविका तथा बाल विकास परियोजना का भी सहयोग प्राप्त हुआ।वही सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जाने अपना बूथ कार्यक्रम में सभी बूथों पर साफ सफाई का कार्यक्रम के साथ साथ दीप प्रज्वलन और रंगोली बनाने का भी कार्य किया गया।

 

मुख्य कार्यक्रम खानपुर दक्षिणी प्रखंड में किया गया।जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चन्द्रा,CDPO वर्षा सिन्हा,कृषि पदाधिकारी अखिलेश कुमार और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, अजय कुमार,कनीय अभियंता,दिलीप कुमार, लाल बाबु,पिंकु कुमार आदि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article