अररिया: बिहार विधान परिषद के कोशी शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव / अररिया डेस्क:  वरीय संवाददाता अंकित सिंह। भरगामा(अररिया)। प्रखंड मुख्यालय में बिहार विधान परिषद के कोशी शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। मतदान निर्धारित समय से प्रारंभ होकर चार बजे संध्या सम्पन्न हो गया। कुल 68मतदाताओं में से 50 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

 

मौके पर रानीगंज अंचलाधिकारी मनोज कुमार वर्णवाल,जोकीहाट बी डी ओ अरविंद कुमार,भरगामा थाना के दरोगा अजीत चौधरी आदि मौजूद थे। जहाँ चुनाव को लेकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता भरगामा में जमे हुए थे। वहीं मुन्ना मेहता के नेतृत्व में महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

फ़ोटो चुनाव को लेकर सक्रिय पदाधिकारी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article