भागलपुर: पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार व विनय बिहारी का भागलपुर में जोरदार स्वागत….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। मंगलवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया टाउन से विधायक डॉ प्रेम कुमार का सर्किट हॉउस में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।साफा, मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।डॉ प्रेम कुमार अपने एक दिवसीय दौरे पर बिहार विरासत विकास समिति के सभापति के नाते भागलपुर आये थे।

डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें गांवों की ओर जाना होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।ने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को कहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की अपील की।इस अवसर पर विद्यान परिषद डॉ एनके यादव, पीरपैति विधायक ई ललन पासवान,राजेश टंडन,जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी, विनोद सिन्हा,निरंजन चंद्रवंशी,कुंदन सिंह, रिंकू वर्मा ,धर्मेंद्र बबलू, महामंत्री हेमंत शर्मा ,कुमार नीरज, सौरभ कुमार, प्रीति पांडे , अमित कुमार ट्विंकल सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article