अररिया: प्रसिद्ब समाजसेवी विनोद बाबु का निधन से क्षेत्र में शोक की लहर…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव परवाहा। (अररिया) डेस्क
फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज बेलाही के प्रसिद्ब समाजसेवी व अरराहा के मुखिया बबलु यादव के पिता विनोद यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर।विनोद बाबु का नाम अपने गांव सहित फारबिसगंज विधानसभा में चर्चित व्यक्तियों में शुमार था।बताया जाता है कि उन्होंने अपने जमीन में सैकड़ों भूमिहीन परिवारों का बस्ती बनाकर उन्हें रहने का ठिकाना दिया।

 

फारबिसगंज विधानसभा के राजनीति में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी।क्षेत्र के सभ्रांत जमींदार परिवार के ताल्लुक रखने वाले विनोद बाबू अपने पीछे तीन पुत्र व तीन पुत्रियां सहित भरा परिवार छोड़ गया।बड़े बेटे निरंजन कुमार बैंक के बड़े अधिकारी है तथा मंझले पुत्र सुरंजन किसान व छोटे पुत्र बबलु पूर्व में सैफगंज तथा वर्तमान में पड़ोसी पंचायत अरराहा के मुखिया है,वही उनकी पौत्री डॉक्टर है।वह भरगामा के पूर्व प्रमुख व भाजपा के कद्दावर नेता दिव्य प्रकाश यादवेंद्र उर्फ विजय यादव के बहनोई थे।

- Sponsored Ads-

 

उनके निधन पर फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण मेहता, नरपतगंज के पूर्व विधायक दैवन्ति यादव,अनिल यादव,प्रमुख सुरेश पासवान ,भाजपा नेत्री जयरानी यादव ,दिलिप पटेल,अरुण यादव ,दिलीप पासवान ,सुभाष मिश्र,वीरेश यादव,राजद नेता विजय सिंह ,पूर्व उप प्रमुख प्रदीप मेहता, राजू मण्डल,जनार्दन यादव,प्रमोद यादव आदि सैकडों लोग ने उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
फोटो कैप्शन
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article