तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मोरा….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव / तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मोरा /अकबरनगर::

अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरैहिया पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बसंतपुर शिव मंदिर के प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रामकथा के चौथे दिन मथुरा वृंदावन से चलकर आए किशोरी प्रिया के राम कथा सुनकर श्रद्धालु काफी आनंदित हुए। रामकथा के बीच-बीच में भजन गाए जा रहे थे। उनके भजनों पर श्रद्धालु नाचते झूमते नजर आए।कथा वाचिका किशोरी प्रिया ने कहा कि भगवान भक्ति एव भाव के भूखे है।भगवान से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है। भगवान सबको सब कुछ देता है।

- Sponsored Ads-

 

भगवान से यदि कुछ मांगना है तो अपनी भक्ति में लीन कर देने का वरदान मांगें। एक संकल्प लेकर चले और जो भी संकल्प हो अपने मन में धारणा कर अपने मन में ही रखें।भगवान से मिलने के लिए सतयुग और त्रेता में लोगों को कठोर तपस्या करनी पड़ती थी। कलयुग में भगवान का मिलना सहज है। यदि सच्चे मन से ईश्वर का ध्यान करे तो उनसे मिलने की अनुभूति होती है।

 

कलयुग में भागवत ही भक्ति का ऐसा साधन है जो ईश्वर के चरणों में स्थान दिलाता है। कथा के चौथे दिन इससे पहले कथा वाचिका किशोरी प्रिया का ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वही मथुरा वृंदावन से चलकर ही आए विवेक दास सागर जी महाराज के कथा के साथ-साथ राम कथा के चौथे दिन राम के वनवास जाने की अभिनय को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हुए।

फ़ोटो:- भक्ति भजनों पर नाचते झूमते श्रद्धालु

- Sponsored Ads-

Share This Article