मधेपुरा: एक माह में भी गति नहीं पकड़ सकी गेहूं की खरीद….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

:6137 एमटी जिले में गेहूं खरीद का तय किया गया है लक्ष्य
2275 रुपये प्रति क्विंटल किसानों से होनी है गेहूं की खरीद:

:43 क्रय केंद्र को गेहूं खरीद को लेकर उपलब्ध कराया गया है कैश क्रेडिट:

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाईव मधेपुरा डेस्क:  जिला संवाददाता रंजीत कुमार / मधेपुरा : जिले में 15 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। किसानों से 15 जून तक गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय को लेकर 43 केंद्र की स्थापना की गई है। किसानों से गेहूं क्रय को लेकर सहकारिता विभाग ने कैश क्रेडिट भी उपलब्ध करा दिया है। लेकिन क्रय केंद्र शुरू होने के एक माह होने के बाद भी अब तक खरीद गति नहीं पकड़ सकी है। किसी क्रय केंद्र पर किसानों ने अपना गेहूं अबतक नहीं बेचा है। मालूम हो कि इस बार सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपया रखा गया है।

:6137 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य है निर्धारित: जिले में इस बार गेहूं की खरीद को लेकर

राज्य मुख्यालय लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में इस बार 6137 एमटी गेहूं की खरीद किसानों से होनी है। मालूम हो
सरकार के द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य से अधिक कीमत बाजार में मिलने की वजह से किसान अपना गेहूं खुले बाजार में बेच रहें हैं।

:गेहूं खरीद पर संशय की स्थिति : सरकारी

क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होने की स्थिति पर संशय बनी हुई है। मालूम हो कि 15 मार्च को क्रय केंद्रों को गेहूं क्रय को लेकर कैश
क्रेडिट उपलब्ध करा दिया गया। इसके बावजूद अभी तक किसी भी क्रय केंद्रों पर किसानों ने अपना गेहूं नहीं बेचा है। सहकारिता विभाग के अधिकारी का कहना है कि
जिले में गेहूं की कटाई में देरी हुई है। इस वजह से यह स्थिति है। जल्द ही किसानों से
क्रय केंद्रों पर गेहूं की क्रय होगी।

:43 क्रय केंद्रों को मिला है कैश क्रेडिट :

जिले के 43 पैक्सों व व्यापार मंडल में गेहूं की खरीदार की जाएगी। सदर प्रखंड के बालम-गढ़िया, मदनपुर, माणिकपुर और व्यापार मंडल मधेपुरा, सिंहेश्वर प्रखंड के रूपौली, लालपुर- सरौपट्टी, बेहरी व सिंहेश्वर व्यापार मंडल, कुमारखंड प्रखंड के परमानंदपुर, टेंगराहा परिहारी, सिहपुर-गढ़िया व व्यापार मंडल कुमारखंड में गेहूं की खरीदारी की जाएगी। मुरलीगंज प्रखंड के जोरगामा, परवानवटोल, भतखोड़ा व व्यापार मंडल मुरलीगंज, घैलाढ़ प्रखंड के भानटेकठी और व्यापार मंडल घैलाढ़, गम्हरिया के चिकनी, ईटवा जीवछपुर, शंकरपुर के गिद्दा, रायभीड़, रामपुरलाही पैक्स में गेहूं की खरीदारी की जाएगी। उदाकिशुगंज के खाड़ा, बीड़ीरणपाल, शाहजादपुर व व्यापार मंडल उदाकिशुनगंज, ग्वालपाड़ा के ग्वालपाड़ा, रेशना, विषवाड़ी, झिटकिया, भलाड़ी, ग्वालपाड़ा, बिहारीगंज आदि के पैक्सों में गेहूं खरीद की जाएगी।

:किसान अब तक क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री के लिए नहीं पहुंचे हैं।

इस बार गेहूं की फसल तैयार होने में थोड़ी देरी भी हुई है। क्रय केंद्र को एक्टिव कर दिया गया है। 43
क्रय केंद्रों को कैश क्रेडिट भी उपलब्ध कराया गया है। गेहूं के बेचने के बाद 48 घंटे में
किसानों को भुगतान उनके खाते में कर दिया जाएगा।
प्रशांत कुमार

जिला सहकारिता पदाधिकारी
मधेपुरा

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article