नालंदा में फिर दिखा जंगली हाथी .

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

नालंदा में फिर दिखा जंगली हाथी

बिहार न्यूज़ लाईव / बिहारशरीफ 5जून-नालंदा में सोमवार को एक बार फिर से जंगली हाथी देखा गया। इस बार जंगली हाथी नूरसराय प्रखंड के गांव में विचरण करता हुआ दिखा। 2 दिन पूर्व यही हाथी सरमेरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया था जो बाद में पटना के मोकामा टाल इलाके की ओर निकल पड़ा था। आज एक बार फिर से हाथी देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं।

- Sponsored Ads-

 

आखरी बार इस हाथी को नूरसराय प्रखंड के बड़ारा गांव में देखा गया है।यह हाथी नवादा के रजौली के जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाके में पहुंच गई थी। जहां सब्जी तोड़ रही एक महिला को हाथी ने मार दिया था। इसके बाद वहां से निकलकर हाथी नालंदा के सरमेरा पहुंच गया। जहां से 2 दिन पहले पटना के टाल क्षेत्र में चला गया था और आज अचानक वहीं हाथी नालंदा के नूरसराय में देखा गया है।

 

नालंदा डीएफओ के नेशमणि ने बताया कि 3 जिलों की टीम हाथी को रेस्क्यू करने में लगी हुई है। जहां कहीं भी भीड़ दिख रही है। उन्हें वहां से हटाया जा रहा है। फिलहाल जान-माल की क्षति का हाथी की वजह से नुकसान जिले में नहीं हुआ है। ट्रैकुलाइजर की टीम भी लगी हुई है। शाम तक राज्य से बाहर की भी एक टीम पहुंच जाएगी। 
                    बिहार न्युज नालंदा /प्रमोद 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article