सारण:कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित,पूर्व प्रमुख नंद किशोर यादव को राजद से चुनाव लड़ाने का कार्यकर्ताओ ने राजद सुप्रीमो से किया अपील

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
पूर्व प्रमुख नंद किशोर यादव को राजद से चुनाव लड़ाने का कार्यकर्ताओ ने राजद सुप्रीमो से किया अपील

सारण/अमनौर:स्थानीय थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी गांव में रविवार को कार्यकर्ता सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे राजद के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने किया।इस मौके पर पूर्व प्रमुख मकेर नंद किशोर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को फूल माला अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

- Sponsored Ads-

 

सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुखिया लाल बाबू राय पूर्व मुखिया योगेंद्र बैठा शत्रुध्न प्रसाद पूर्व मुखिया अखिलेश राय बिश्वनाथ राय समाजसेवी सुनील कुमार ने कहा नंद किशोर बाबू जमीन से जुड़ा हुआ ब्यक्ति है।चाहे जिस पार्टी के साथ रहे हो सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया करते है।इनके पार्टी में आने से राजद काफी मजबूत हुई है।

 

राजद से इनकी उमीदवारी दी जाती तो अमनौर बिधान सभा का फतह निशिचित रूप से होगी।राजद सुप्रीमो से इनको टिकट दिलाने के लिए हमलोग अपील करेंगे।पूर्व प्रमुख नंद किशोर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को आभार जताया।कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते है।आपका प्यार सम्मान इसी तरह बना रहे।राजद सुप्रीमो लालू यादव हम सबके अभिभावक है।अगर हमको टिकट मिलती है तो जीत निशिचित होगी।इस मौके पर मुंद्रिका राम सोनू यादव उमेश राय शिव पूजन साह मुखिया सुनील राय पूर्व जिला पार्षद शत्रुध्न राय पूर्व भीम सिंह श्याम बाबू सुमन डॉ सुरेंद्र राय हरेंद्र राय पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार राम नरेश राय राम नारायण दुबे समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article