समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सी पी आई एम लोकल कमिटी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर प्रखंड प्रसासन के विरूद्व किया रोषपूर्ण प्रदर्शन।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

पार्टी ने गरीब भूमिहीनों को 10 डिसमल जमीन की पर्चा देने एंव यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकने की प्रखंड प्रसासन से किया मांग।

बिहार न्यूज़ लाइव /अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सीपीआईएम लोकल कमिटी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर रोष पूर्ण प्रदर्शन किया।वही भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने धरना को संबोधित करते हुये अनेक मांगो को विशेष रूप से चर्चा करते हुये कहा कि गरीबों के घर गुजारी एवं यूरिया के कालाबाजारी के खिलाफ भूमिहीन गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था करने वर्षों से बसे हुए भूमिहीन गरीबों को वासगीत पर्चा निर्गत करने,खानपुर थाना कांड संख्या 166 /22 ,271 /22, 305 /22 के अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर को प्रखंड कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने आक्रोश पुर्ण प्रदर्शन किया।

- Sponsored Ads-

प्रदर्शनकारियों का जुलूस एफसीआई गोदाम से सैकड़ों लोगों का जुलूस गगनभेदी नारों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा।तथा विजय कुमार आजाद की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर के माकपा विधायक अजय कुमार, रामाश्रय महतो,सत्यनारायण सिंह, प्रेमानंद सिंह,सुचिता कुमारी,महेश राय रामाशंकर सक्सेना,हरेराम वर्मा,रामानंद सिंह,रामज्ञान राय,सीता देवी,सीता राम राम,नरेश सहनी, ललन पासवान,शंभू राम,बबलू राम, सुनील राम,सहित दर्जनों वक्ताओं ने बारी बारी से कहा कि जब तक भूमिहीन गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया जायेगा।

 

तब तक पोखर के भिंडा पर बसे हुए एक भी गरीब घर नहीं हटाएगा,साथ ही वर्षों से बसे विभिन्न पंचायतों के गरीबों को वास गीत पर्चा देने एवं बड़े-बड़े व्यापारियों के द्वारा यूरिया के कालाबाजारी पर रोक लगाने सभी किसानों को सरकारी दर पर यूरिया उपलब्ध के वितरण करने का मांग किया।सभा के अंत में 5 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article