सारण: करे योग , रहे निरोग मंत्र के साथ मशरक में मना विश्व योग दिवस।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

9 वी विश्व योग दिवस पर स्कूली छात्र छात्राओं, खिलाड़ियों एवम बीजेपी नेताओं ने किया सामूहिक योगा।

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: मशरक में 9 वी विश्व योग दिवस पर ग्रीष्मावकाश के बावजूद कई विद्यालयों में करे योग रहे निरोग नारे के साथ सामूहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। वही मंडल भाजपा द्वारा भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय विद्यालय मशरक में प्राचार्या रंजना झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

- Sponsored Ads-

 

प्रशिक्षक रितेश कुमार सिंह के देखरेख में विद्यालय के शिक्षको के साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया । वही मुख्यालय नगर पंचायत के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक मशरक में शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय कुमार सिंह के देखरेख में स्कूल के छात्र छात्राओं , खिलाड़ियों ने विभिन्न योग क्रिया कर आज के दिवस को सेलिब्रेट किया। जिसमे कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। मंडल भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा नेता एवम कार्यकर्ताओ ने मशरक रेलवे जंक्शन पर योगासन किया। जबकि सीमावर्ती सुधरी अवस्थित राजेंद्र किशोरी रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल में निदेशक अरुण कुमार सिंह एवम प्राचार्य गोपाल कृष्ण के साथ बच्चो ने योग के महत्व को समझा ।

 

इधर मशरक निरंकारी मंडल आश्रम में मुखी शिव नारायण सिंह , अजय कुमार के नेतृत्व में योगा किया गया।इसके अलावे मशरक मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाको में बड़ी संख्या में लोगो ने अपने घर आंगन , बगीचा एवम छत पर योग साधना कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को स्वस्थ एवम निरोग रहने के संकल्प के साथ मनाया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article