बक्सर: वर्षो पहले आधिकारियों ने समस्या का लिया था संज्ञान,अभी तक नही हुई कोई पहल हो रहा है बड़ी घटना का इंतजार….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव डेस्क:  बक्सर :-केसठ प्रखंड के केसठ भट्ठा पुल पर आए दिन एक्सीडेंट होता रहता है। बता दें कि भट्ठा पुल से ही लोगों को कोरान सराय और चौंगाई जाना होता है लेकिन पुल के चौड़ाई कम और रेलिंग नहीं होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।

 

कुछ महीनों पहले के आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो इस पुल पर आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है अक्सर चार पहिया वाहनों को पुल से गुजरने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है जितनी दुर्घटनाएं होने के बावजूद भी यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा आज तक कोई भी पहल नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है

- Sponsored Ads-

आजकल कम उम्र के युवा एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में ना सिर्फ वाहन को तेज गति से चला रहे हैं बल्कि परिवहन विभाग के कानून को भी उन्हें परवाह नहीं रहती है। बता दें कि भट्ठा पुल से चार सड़क जुड़े हुए हैं जो मुख्य सड़क है। टेंपो चालक अशोक कुमार ने बताया कि पुल पर रेलिंग अगर बन जाए तो वाहन परिचालन में सहूलियत मिलेगी। वहीं ट्रैक्टर चालक चमन ने बताया कि कुछ साल पहले एक ट्रैक्टर चालक ने दूसरे वाहन को साइड देने में ट्रेक्टर पुल से नीचे पलट गई और दो लोगों की मौत हो गई थी,

 

अगर पुल की चौड़ाई बढ़ा दी जाए तो हादसा कम हो सकता है बाइक चालक अकाश कुमार ने बताया कि अक्सर वाहनों के टक्कर पुल पर होती है। वही नहर विभाग के कनीय अभियंता पप्पू सिंह ने बताया कि पुल पर रेलिंग एवं पुल की मरम्मत के लिए विभाग को सूचना दे दी गई है,जल्द ही समस्या का समाधान किया जायेगा।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article