सारण: रेल पहिया कारखाना में मनाया गया योग दिवस..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क:  दरियापुर।स्थानीय रेल पहिया कारखाना परिसर में भी योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कारखाना के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता राकेश गौतम,मुख्य यांत्रिक अभियंता सुमन राज,संजय कुमार,उप मुख्य यांत्रिक अभियंता मुगले आजम,अतुल गौरव समेत सभी अधिकारियों तथा कर्मियों ने योग किया।

 

वही प्रखण्ड मुख्यालय के समीप स्थित मध्य विद्यालय अरविंद नगर में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने योग किया।मस्तीचक में युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल पाठक के नेतृत्व में भी दर्जनों युवाओं ने योगाभ्यास किया।इसके साथ ही क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक ने योगाभ्यास किया।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article