सारण: उसरी बाजार से गायब हुआ युवक,पत्नी ने थाने में लगाई गुहार

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: तरैया थाना क्षेत्र के राजवारा गांव में अपने ससुराल आया युवक उसरी बाजार से गायब हो गया है।जिसको लेकर युवक की पत्नी ने तरैया थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।गायब युवक सिवान जिले के गोरिया कोठी थाना के दुधरा गांव के शेख नसरुदीन है। पति के गायब होते ही पत्नी फरहाना खातून का रो – रो कर बुरा हाल है।घटना 20 मई की है।शिकायत प्रतिवेदन में कहा गया है कि उनकी शादी 30 अप्रैल 2024 को हुआ था।

 

शादी के बाद 20 मई को वह अपने पति के साथ अपने मायका राजवारा गांव बाइक से पहुंची थी। वहां पहुंचने के बाद उसी दिन उनके पति बोले की बाइक से उसरी बाजार से घूम के आ रहे है। शाम तक इंतजार करने के बाद भी वह लौट के नही आए। काफी खोजबीन के बाद उनका कही पता नहीं चला। तब पीड़िता ने स्थानीय थाने में अपने पति की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article