*(हरिप्रसाद शर्मा ) अजमेर:अजमेर शहर की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें स्मार्ट सिटी योजना की विफलताओं को लेकर तीखी नाराजगी जताई गई। करीब 2000 करोड़ रुपये की लागत से चल रही स्मार्ट सिटी परियोजना पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि अजमेर की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि नगर निगम और प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है।
*कथित स्मार्ट सिटी की दीवारों पर लगे प्रतीकात्मक कट आउटप्रदर्शन की शुरुआत नौ नंबर पेट्रोल पंप पर बल्ली और रस्सियों से बनी कथित स्मार्ट सिटी की दीवारों पर मेयर और नगर आयुक्त के कटआउट लगाकर की गई।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संदेश देने की कोशिश की कि स्मार्ट सिटी की असल तस्वीर दीवारों की कमजोर संरचना और विकास की विफलताओं में साफ झलक रही है। इसके बाद प्रदर्शनकारी नेहरू अस्पताल, स्वामी कॉम्प्लेक्स चौहारा, बजरंगगढ़ चौहारा जैसे उन इलाकों में पहुंचे जहां बरसात के बाद लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है।*प्रशासन पर सीधा आरोप, इस्तीफे की मांगयुवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार है और नगर आयुक्त को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
इस दौरान शहर की जलनिकासी, टूटी सड़कों और अव्यवस्थित निर्माण कार्यों को लेकर निगम की कड़ी आलोचना की गई। युवा कांग्रेस नेता लोकेश शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दशकों से बीजेपी के पास अजमेर नगर निगम की कमान है, लेकिन आज तक कोई ठोस विकास योजना जमीन पर नहीं उतरी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बीजेपी नेताओं का विरोध और तेज किया जाएगा। *वहीं, सुनील लारा ने निगम अधिकारियों पर तंज कसा कि वे केवल अपने दफ्तरों में बैठ कर आदेश पारित करते हैं, जबकि जनता की असल समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फोटो खिंचवाकर प्रचार करने से जमीनी हकीकत नहीं बदलती।
आयुक्त के खिलाफ कड़ा रुखसागर मीणा ने कहा कि निगम की लगातार अनदेखी से जनता त्रस्त है। उन्होंने चेताया कि युवा कांग्रेस जल्द ही नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेगी और आयुक्त से इस्तीफे की मांग के साथ-साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आयुक्त की जवाबदेही तय करने की मांग करेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के सुनील लारा, लोकेश शर्मा, सागर मीणा, ईश्वर राजोरिया, मनीष सेन, अभिनव भटनागर, फैजान हैदर, गर्व दत्त शर्मा, मुनींद्र मीणा, अम्बे शंकर, विक्रम चौहान, साहिल बारेसा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहर की बिगड़ती हालात को लेकर प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर आक्रोश जताया।