भागलपुर: युवा जदयु के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव पद आर्यन सिंह को मनोनित किया गया…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर,बिहार न्यूज लाईव। युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। जिसमें रितेश कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आर्यन सिंह को प्रदेश महासचिव पद मनोनित किया गया।

 

दोनों नव मनोनित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया ।

- Sponsored Ads-

 

इस मनोनियन पर जनता दल यूनाइटेड भागलपुर के जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, जिला प्रवक्ता शिशुपाल भारती, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा सोनी कुमारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक रविश रवि, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुणाल रत्नप्रिया, कोषाध्यक्ष वीरू कुशवाहा, युवा अध्यक्ष रजनीकांत मंडल, महानगर युवा अध्यक्ष सोमू राज, नगर अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अनमोल शेखर, किसान प्रकोष्ठ के बबलू सिंह एवम सुनील कुमार, कला संस्कृति एवम खेल प्रकोष्ठ के दीपक चौहान एवम सुमन सौरव, नगर उपाध्यक्ष बालकृष्ण मोयल, प्रखंड उपाध्यक्ष मुनील यादव सहित कई गणमान्य पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों नव मनोनित ऊर्जावान युवा पदाधिकारियों को बधाई एवम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article