Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: रामनवमी एवं दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक !

198

- sponsored -

 

 

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क: अकबरनगर अकबरनगर थाना द्वारा मध्य विद्यालय अकबरनगर के परिसर में रामनवमी एवं दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष प्रियरंजन ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने भाग लिया। आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का माहौल कायम रखते हुए त्यौहार को मनाने का निर्णय लिया गया।

 

बैठक में थानाध्यक्ष ने प्रतिमा स्थापित करने वाली समिति को लाइसेंस लेने को कहा।थानाध्यक्ष ने कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।विसर्जन रूट की जानकारी जानकारी समिति के लोगों से लिया गया। ताकि समय से पूर्व सत्यापन कराया जाएगा की प्रतिमा कहां-कहां से होकर गुजरेगी।मेले के दौरान असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान एसआई मुकेश कुमार सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More