सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कोच नियुक्त हुईं अंकिता तिवारी, गुमला का बढ़ाया मान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

शिलांग (मेघालय): झारखंड के गुमला जिले के लिए गर्व और गौरव की बात है कि जिले की प्रतिभाशाली खेल प्रशिक्षक अंकिता तिवारी को आगामी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में कोच नियुक्त किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक शिलांग, मेघालय में आयोजित होगी।

इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कोच की जिम्मेदारी मिलना अंकिता तिवारी की मेहनत, अनुभव और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर अंकिता तिवारी ने कहा, “मुझे सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए कोच नियुक्त करने हेतु झारखंड तीरंदाजी संघ एवं रांची जिला तीरंदाजी संघ का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए दोनों संघों का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करूंगी।”

गौरतलब है कि अंकिता तिवारी इससे पूर्व भी मिनी नेशनल एवं स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में झारखंड के तीरंदाजों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।

अंकिता तिवारी की इस उपलब्धि से गुमला जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी नियुक्ति को झारखंड में तीरंदाजी के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मार्गदर्शन मिलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment