विदाई सम्मान समारोह सह विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

BIHAR NEWS LIVE DESK:  फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कुड़वा लक्ष्मीपुर में आठवीं पास छात्र छात्राओं के बीच विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 

इस आयोजन में उपस्थित वर्तमान सरपंच मनोज मेहता ने कहा कि मध्य विद्यालय कुड़वा लक्ष्मीपुर में वर्ग आठवीं तक की पढ़ाई होती है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होते हुए भी यह विद्यालय काफी मनमोहक है। विद्यालय कि सुंदरता की जितनी तारीफ किया जाए उतना ही कम है।

- Sponsored Ads-

 

साथ ही विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बच्चों संगीत के साथ विषय वस्तु भी बहुत अच्छे तरीके से अभ्यास कराया जाता है। वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक रंजन ने बताया कि विद्यालय में आठवीं पास सभी छात्र छात्राओं को एक साथ विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

 

साथ ही बच्चों का विदाई सम्मान समारोह भी आयोजित की गई। वही इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष मुकेश विश्वास, पूर्व मुखिया अरविंद विश्वास, उप मुखिया गुलशन मंडल, अमरेन्द्र सिंह, परमेश्वरी मेहता सहित पंचायत के गणमान्य ग्रामीण एवं छात्र छात्रा मौजूद थे।

फ़ोटो कैप्सन- बच्चों को दिया गया विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article