खानपुर पुलिस ने बीती रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने गिरफ्तार युवक को उपस्थापन हेतु भेजा समस्तीपुर न्यायालय।

अर्जुन कुमार झा समस्तीपुर

- Sponsored Ads-

खानपुर पुलिस को बीती रात गस्ती के क्रम में दूरभाष से सूचना मिला कि ग्राम हरिहरपुर खेढ़ी में एक युवक शराब के नशे में धुत है।जो हंगामा कर रहा है।सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुये रात्रि गस्ती दल के पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम हरिहरपुर खेढ़ी पहुँचकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया |

जिसकी पहचान हरिहरपुर खेढ़ी निवासी मनोज चौधरी पिता सुरेंद्र चौधरी के रूप में हुआ है।वही बताते चले कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे गिरफ्तार युवक के बारे में पूछने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक मनोज चौधरी ने शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुये हंगामा करते युवक को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जाँच कर फिर नशे में धुत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि पाया गया। गिरफ्तार युवक के विरूद्व खानपुर थाना सनहा संख्या-दर्ज कर गिरफ्तार युवक मनोज चौधरी को थाना के पुलिस पदाधिकारी व चौकीदार के साथ उचित अभिरक्षा में सरकारी वाहन से माननीय न्यायालय समस्तीपुर में उपस्थापन कराने हेतू भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment