मैथिल समाज एवं नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 नवंबर को काशी पत्रकार संघ में जुटेंगे दिग्गज, पत्रकारों को मिलेगा सम्पादकाचार्य एवं सजग प्रहरी सम्मान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

काशी पत्रकार संघ में जुटेंगे दिग्गज, पत्रकारों को मिलेगा सम्पादकाचार्य एवं सजग प्रहरी सम्मान

पं. लक्ष्मीकांत झा की जयंती पर विद्वानों को दिया जाएगा हिन्दी रत्न सम्मान

वाराणसी। वाराणसी की प्रतिष्ठित सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था मैथिल समाज, उत्तर प्रदेश तथा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 22 नवंबर (रविवार) को काशी पत्रकार संघ भवन, गोलघर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में काशी पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा दैनिक आज एवं आर्यावर्त के पूर्व संपादक मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय पं. दिनेश दत्त झा की स्मृति में देश के प्रतिष्ठित पत्रकारों को ‘सम्पादकाचार्य पं. दिनेश दत्त झा पत्रकारिता गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं समाजसेवा, खेल एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को ‘सजग प्रहरी सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम संयोजक गौतम कुमार झा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवंबर को शाम 6 बजे काशी पत्रकार संघ भवन, गोलघर में शहर एवं देश के वरिष्ठ पत्रकारों, साहित्यकारों और गणमान्य लोगों का जुटान होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा जाएगा।

उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर, अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल पं. लक्ष्मीकांत झा की जयंती के अवसर पर हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्वानों को ‘हिन्दी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह समारोह पत्रकारिता, साहित्य, समाजसेवा एवं हिन्दी भाषा के उत्थान में योगदान देने वाली विभूतियों के सम्मान और उनके कार्यों को नई पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

इस अवसर पर नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता एवं सचिव नीरज कुमार सिंह, संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment