सैनाचार्य अचलानन्द गिरी पहुँचे पुष्कर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

  • प्रतिदिन होंगे प्रवचन
  • एकादशी को होगा तुलसी विवाह
    पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा) अखिल भारतीय सैन समाज एवं सैन भक्ति पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अचलानन्दाचार्य महाराज बुधवार को पुष्कर पहुँच गए ।

  • सैन भक्ति पीठ के प्रवक्ता हरिप्रसाद पाराशर ने बताया कि स्वामी अचलानन्द महाराज जोधपुर से अपरान्ह संन्यास आश्रम के सामने स्थित भक्ति पीठ में पहुँचे।तत्पश्चात् पूरी कार्तिक मास के पश्चात भी पुष्कर में ही रहेंगे । पाराशर के अनुसार महाराज द्वारा प्रतिदिन प्रातः व सांयकाल प्रवचनों के अलावा प्रातः एवं सायंकाल हवन, आरती होगी ।आश्रम में प्रतिवर्ष होने वाले कार्यक्रम कार्तिक एकादशी को तुलसी विवाह का कार्यक्रम व महाप्रसादी होगी । इससे पूर्व प्रशासन द्वारा निकालें जाने वाली आध्यात्मिक यात्रा में भी भाग लेंगे ।ब्रह्मचौदस को स्थानीय मंदिर, मठों, आश्रमों के अलावा बाहर से भी आने वाले संत महात्माओं के सान्निध्य में सैन भक्ति पीठ से शाही स्नान पवित्र पुष्कर सरोवर में किया जाएगा । जिसमें सभी धर्मों के श्रद्धालुगण भी हिस्सा लेंगे ।
- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment