Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सिवान: भीखाबांध में शुरू हुआ रामकथा के पहले दिन कथा स्थल पर उमड़े श्रोता।

118

- sponsored -

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान  दरौंदा / सिवान दारौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत अंतर्गत भीखाबांध रामजानकी मठ पर नौ दिवसीय महायज्ञ प्रारंभ हुआ है जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही यज्ञ शुरू हुआ आदर्श भारद्वाज के निगरानी में शुरू हुए यज्ञ पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया है। वही भागवत कथा कहने के लिए श्री धाम वृंदावन से संदीपाचार्य जी आए हुए हैं।

 

- Sponsored -

रामकथा कहने के लिए श्रीधाम अयोध्या से रामायणी वैश्णवी पधारी हैं बखूबी राम चरित्रमानस और रामायण के संबंध को ऐसे व्याख्या जनसमूह के समक्ष प्रस्तुत की के स्रोत कुछ पल के लिए भक्ति के सागर में डूब से गए। रामधन आयन रामायण अर्थात मंदिर रामचरितमानस को सरोवर से संज्ञा देकर ज्ञान घाट – कर्म घाट- भक्ति घाट- शरणागति घाट का मनोहर वर्णन किया।

ज्ञान घाट – जहां शंकर भगवान ने पार्वती को कथा सुनाएं। कर्म घाट जहां भारद्वाज जी को सुनाया गया भक्ति घाट जहां कागभुसुंडि जी ने गरुड़ जी को कथा सुनाई और शरणागति घाट जहां तुलसीदास ने भक्तों और साधु संतों के लिए कथा सुनाई। सफल बनाने के लिए रामगढ़ पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह दारौंदा प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख हरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, बिनोद कुमार,हरेश सिंह, राहुल सिंह आदि तत्पर रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More