Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

सिवान: शतचंडी महायज्ञ की धूमधाम से निकली कलश यात्रा सह

135

- sponsored -

 

मां वैष्णो देवी सप्तम वार्षिकोत्सव

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव सिवान डेस्क: पचरूखी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सुपौली के ग्राम नैनपुरा में नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे व डी जे के बीच यात्रा में हर तरफ भक्ति का माहौल छाया रहाl यज्ञ आचार्य लक्ष्मी निधि मिश्रा बैदिक मन्त्र से पूजा अर्चना कराया l
कलश यात्रा की तैयारी सुबह से शुरू हुई।

 

जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। महिलाएं व बालिकाएं भी कलश लिए वहां पहुंचने लगीं। 10 बजे धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। भक्तिगीतों के बीच आगे-आगे शोभा यात्रा में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे तो पीछे कलश लिए महिलाएं व बालिकाएं आगे बढ़ रही थीं। लोग यज्ञ स्थल नैनपुरा से मां वैष्णो देवी माता मंदिर से टलश यात्रा शुरू होकर घोड़गहिया गांव, ईलाम्दीपुर होते सकरा नौरंगा गांव के पोखरा पर पहुंचकर जल भरा।

 

पुन: यज्ञ स्थल पहुंचकर मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित हुआ। मौके पर अभय मिश्रा ,शारदानंद कुमार कामलदेव मास्टर ,शत्रुघ्न सिंह भरत ,गजाधर सिंह, संतोष सिंह इस दौरान सैकड़ो के संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More