अजमेर: अजमेर कांग्रेस पार्टी की बैठक में गहलोत- पायलट समर्थक भिड़े.

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

* धवन के आने से पहले ही कांग्रेसियों में चली लाते घूँसे , हुआ हंगामा

बिहार न्यूज़ लाइव / अजमेर/(हरिप्रसाद शर्मा)प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी अमृता धवन अजमेर से पहले किशनगढ़ पहुंची थीं। यहाँ से उनका अजमेर में आने का कार्यक्रम था। अजमेर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ता दो धड़ों में बंट गये । अजमेर के एक निजी समारोह स्थल में बैठक का आयोजन रखा गया था। सभी कार्यकर्ताओं से धवन की मुलाकात होनी थी। वन टू वन सभी से चर्चा होनी थी। लेकिन कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान की सह-प्रभारी अमृता धवन के अजमेर आने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के गुटों में भिड़ंत हो गई। गहलोत और पायलट समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बैठक स्थल से माइक-साउंड आदि सामग्री हटा ली गई।

बताया जाता है कि तय कार्यक्रम के अनुसार अमृता धवन को सरकार और संगठन के बारे में फीडबैक लेने आयोजित समारोह स्थल आना था। शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बैठक स्थल पर सारी व्यवस्थाओं के अनजाम दिया । इस सारी व्यवस्थाओं में व्यवधान जब पड़ गया, जब आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ अपने समर्थकों के साथ समारोह स्थल पहुंच गए। पायलट गुट के विजय जैन ने कहा कि यह बैठक शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई है।

 

राठौड़ का शहर से कोई सरोकार नहीं है। जैन ने यह भी कहा कि पहले हम सह प्रभारी अमृता धवन को जानकारी देंगे। तब धर्मेन्द्र राठौड़ और उनके समर्थकों ने कहा कि अब हम बैठक स्थल से बाहर नहीं जाएंगे। इस पर विजय जैन और उनके समर्थकों ने अपने माइक, साउंड आदि हटा दिए। इस दौरान दोनों गुटों में तू-तू मैं-मैं हो गई। इस बीच पायलट गुट के कार्यकर्ता बैठक स्थल से बाहर आ गए।

 

बैठक स्थल का माहौल उस समय गरमा गया जब पायलट गुट के कार्यकर्ताओं ने आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पायलट समर्थकों ने कहा कि राठौड़ की वजह से अजमेर में कांग्रेस का भट्टा बैठा दिया है। जब ऐसे हालात हुए तो पुलिस को दखल देना पड़ा और राठौड़ को समारोह स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जैन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बेवजह माहौल बिगाड़ा है। यह लोग राष्ट्रीय सचिव के सामने सच्चाई आने नहीं देना चाहते। हम चाहते थे कि अजमेर में संगठन और सरकार की स्थिति से धवन को अवगत कराएं।

 

गहलोत और पायलट गुटों के झगड़े को देखते हुए अमृता धवन ने कार्यक्रम टाल दिया। बाद में धवन दरगाह और पुष्कर की यात्रा करने का कार्यक्रम तय किया। जैन के साथ बैठक से बाहर जाने वालों में मसूदा विधायक राकेश पारीक, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, एडवोकेट हरि सिंह गुर्जर, विपिन बैंसिल, प्रताप यादव आदि शामिल थे

 

बताया गया कि यह पूरा वाक़या आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ के सामने हुआ । लेकिन अफ़सोस यह है कि उन्होंने कुछ नहीं कहा ओर घटना स्थल से निकल गये । जबकि कई कांग्रेसियों के चोटें आई ।जैन ने कहा यदि कांग्रेस तुरंत प्रभाव से कार्रवाई नहीं करती है तो निश्चित रूप से आगामी चुनाव में यह लोग कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले हैं।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article