भागलपुर: लाठीचार्ज और हत्या के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*बिहार में महागठबंधन की भ्रष्ट,क्रूर और निरंकुश सरकार!:- संतोष साह*

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शुक्रवार को पटना में भाजपा द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च पर नीतीश सरकार के बर्बर अत्याचार व अलोकतांत्रिक कार्रवाई के खिलाफ आज विजयमित्रा मंडल के अंतर्गत खलीफाबाग़ चौक पर काला दिवस मनाया गया।

- Sponsored Ads-

 

इस अवसर पर प्रदर्शन एवं नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का पुतला दहन का भी कार्यक्रम किया गया।जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि प्रदर्शन में लाठी चटकाना नीतीश कुमार जी की नियति बन गई है नीतीश कुमार जिसके संगत में है उनका काम ही था लाठी चलाना तेल पिलाना”
बिहार की निकम्मी महाठगबंधन सरकार ने भाजपा के कार्यकर्त्ता की हत्या का महापाप किया है।उनकी गलती बस इतनी थी कि वे बिहार सरकार के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए थे। अंग्रेजी हुकूमत की तरह नीतीश सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में बीजेपी नेता विजय कुमार सिंह जी की मृत्यु लोकतंत्र का काला अध्याय बन गया है।शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर राज्य प्रायोजित हिंसा को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

 

नीतीश जी भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश ना करें।निवर्तमान अध्यक्ष रोहित पांडेय विजय कुमार जी की मौत नीतीश सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना भाजपा परिवार एवं विजय सिंह के परिजनों के साथ है।बंटी यादव ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों के अधिकारों के लिए बिहार की बर्बर नीतीश-तेजस्वी सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए भाजपा के महामंत्री, जहानाबाद विजय सिंह ने अपनी आहुति दे दी।प्रीति शेखर ने कहा कि सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक चलवाई गयी लाठियों से भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत की जिम्मेदार नीतीश सरकार को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए।पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंशमणि सिंह ने कहा कि खुलकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है अघोषित आपातकाल है।

 

इस अवसर पर नभय चौधरी,दिलीप निराला,रोशन सिंह,राजकिशोर गुप्ता, नितेस सिंह, योगेश पांडेय,अभय घोष,निरंजन साह,मनीष रविदास, सुनीता गोस्वामी,प्राणिक वाजपेयी, प्रकाश साह,आरती यादव,अमदीप साह,चंदन ठाकुर,विनोद सिन्हा, पंकज सिंह,शशि मोदी,आशीष सिंह,निरंजन चंद्रवंशी,प्रतिक आनंद,पंकज गुप्ता,सुबोध सिंह चंदेल,आदित्य पांडेय,विक्की साह,धर्मेन्द्र बबलू,स्वेता सिंह,शशांक घोष,चंदन पांडेय,पिंकी बगोरिया, संगीता शर्मा,अनुज झा,शीतकंठ नीरज,ओम प्रकाश,नीरज,प्रीति पाण्डेय,अमित ट्विंकल,संजीव गुप्ता,रिंकु वर्मा,लक्ष्मी साह,हेमंत शर्मा,रोहित सिंह,राजकुमार यादव,राहुल तोमर संदीप शर्मा,करण शर्मा,डेजी श्रीवास्तव,मनीष मिश्रा, कुन्दन सिंह,कुश पांडेय,नन्दीकेश शाण्डिल्य,सौरभ,आलोक सिंह,आनंद पासवान,अंकित भगत,माखन चन्द्रवंशी, पृथ्वीराज, सुधीर चौधरी,निक्कू चौबे रवि शर्मा अमित शर्मा,गौरव सिन्हा,रितेश घोष,मोहित मिश्रा,चंदन कर्ण,मोहित सिंह,हर्ष उत्सव,मंगलमूर्ति ने पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article