Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

भागलपुर: जन्माष्टमी को लेकर राधा कृष्ण मंदिरों को बनाया गया वृंदावन…..

172

- sponsored -

नंद के घर आनंद भयो गुंजायमान हुआ क्षेत्र

जन्माष्टमी को लेकर राधा कृष्ण मंदिरों को बनाया गया वृंदावन

बिहार न्यूज़ लाईव अकबरनगर डेस्क:  मोहित कुमार अकबरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा कृष्ण मंदिरों को कृष्णा जन्मष्टमी धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले जन्माष्टमी के त्योहार का भारत में विशेष महत्व है। बुधवार को अकबरनगर, श्रीरामपुर, खेरैहिया, बसंतपुर, पैन, मकंदपुर सहित अन्य आसपास जगहों में जन्माष्टमी को लेकर राधा कृष्ण के मंदिरों को अनके प्रकार की साजो सजावट से सजाया गया।दिनभर पूजा अर्चना का दौर चलता रहा।

 

- Sponsored -

ज्यो ही रात के बारह बजे हर घर से नंद के घर आनंद भयो की गूंज सुनाई देने लगी।ऐसी मान्यताहै कि सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु ने श्री कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था।जिसके उपलक्ष्य में देश के सभी राज्यों में इस त्योहार को अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस दिन क्या बच्चे क्या बूढ़े क्या जवान सभी अपने आराध्य के जन्मदिन की खुशी में दिन भर व्रत रखते हैं और कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हैं। दिन भर घरों और मंदिरों में भजन कीर्तन चलते रहते हैं। वहीं मंदिरों में झांकियां निकाली जाती है।भगवान श्रीकृष्ण को पालकी में झूला झुलाते है।

 

देर रात तक वही बुधवार को मंदिरों में लोग पूरी श्रद्धा के साथ राधा कृष्ण की पूजा पाठ एवं आरती करते है। जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों को भी भव्य तरीके से सजाया गया था। मंदिर में बांके बिहारी के दर्शन करने सुबह से ही भक्तों की भीड़ जमा होने लगी थी। शाम होते-होते बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। देर रात कृष्ण जन्म उत्सव की खुशियां मनाई। खुशियां मनाने के बाद भक्तों के बीच प्रसाद आदि का वितरण किया गया। वही जन्म उत्सव को लेकर भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया।

फोटो : कृष्णजन्माष्टमी पर लीला करते राधा कृष्ण के रूप में युवतियां

 

 

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More