राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव पटना डेस्क: देश का संविधान बार-बार नहीं लिखा जायेगा: जगदानन्द सिंह
पटना 08 सितम्बर, 2023

 

आज राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 पी0 के0 चैधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को प्रमाण पत्र देने के साथ हीं गमछा और टोपी देकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ पार्टी का एक महत्वपूर्ण अनुषांगिक संगठन है उसके उपर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। देश और प्रदेश में आसमानी और सुलतानी दोनों आपदाओं से लड़ने की जिम्मेवारी इस प्रकोष्ठ के उपर है। जिस प्रकार प्राकृतिक आपदा की स्थिति में हमारे साथी प्रभावित क्षेत्रों और पीडि़त परिवारों से मिलकर उनकी मदद करते हैं उसी प्रकार सुलतानी आपदा की स्थिति में भी आम लोगों के साथ खड़ा रहना होगा। अभी सुनियोजित तरीके से देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। देश में धार्मिक उन्माद पैदा कर देश और समाज को बांटने की साजिश हो रही है। धार्मिक उन्माद को परास्त करना राष्ट्रीय जनता दल का लक्ष्य है। देश को आजादी दिलाने में जिन लोगों की कोई भूमिका नहीं रही और जो लोग अंग्रेजों का साथ देते रहे वे आज संविधान बदलने की बात कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

 

इस संविधान का निर्माण हमारे उन पुरखों ने किया है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना बलिदान दिया था। इसी संविधान ने हमसबों को समानता का अधिकार दिया है और सदियों से उपेक्षित लोगों को उनका अधिकार दिया है। देश का संविधान बार-बार नहीं लिखा जायेगा। केन्द्र की भाजपा सरकार के गलत नीतियों एवं मंशूबों के कारण देश की जनता जो आज सुल्तानी आपदा से जुझ रही है। उससे मुक्ति दिलाने के लिए बिहार ने जो पहल किया है आज इंडिया गठबंधन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर देश की जनता के साथ खड़ी है। जनता का विश्वास इससे मिल रहा है। बिहार परिवर्तन की धरती रही है। बिहार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कर्मभूमि कहा जाता है।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने पिछले दिनों पुरातन पंथियों पर हल्का चोट किया था जिससे समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के विरोधियों के बीच में खलबली मच गई।

 

प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेवारी और इन कार्यक्रमों की जिम्मेवारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के साथियों को गांव स्तर तक अपना नेटवर्क बनाना होगा।

 

इस अवसर पर मंत्री आलोक कुमार मेहता, समीर कुमार महासेठ, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष वृषिण पटेल, डाॅ0 तनवीर हसन, विधायक डाॅ0 मुकेश रौशन, मो0 युसूफ सलाहउद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, डाॅ0 उर्मिला ठाकुर, प्रदेश महासचिव नन्दू यादव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन मंत्री मो0 शहनवाज द्वारा भेजे गये संदेश को पढ़कर सुनाया गया।
इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव ई0 नीतीन कुमार, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में कुमार सुन्दरम पोद्दार, आरजू खान, उदय यादव, राज गौरव टाईगर, राजा चैधरी, रंजन राम, उदय उज्जवल यादव, मो0 शहजाद, सुभाष निराला, ई0 आशुतोष कुमार, आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा, यदुवंश यादव, अनिल गुप्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों को शाॅल, हरा गमछा, टोपी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article