प्रियंका गांधी राजस्थान दौरे पर आयेगी
* गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी
* गहलोत भी अपना दमख़म दिखायेंगे
बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क: जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) राजस्थान के एक दिवसीय यात्रा यात्रा पर प्रियंका गांधी 10 सितंबर को निवाई आ रही है । गांधी यहाँ जनसभा को भी संबोधित करेगी।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी गांधी परिवार में अपनी पुरानी विरासत को मजबूत करने के लिए सक्रिय हैं। सचिन पायलट के टोंक विधानसभा क्षेत्र के करीब ही निवाई में 10 सितंबर को प्रियंका गांधी की जनसभा का आयोजन करवाकर यह जताने का प्रयास कर रहे हैं कि उनके रहते हुए कांग्रेस में दमखम रहेगा।
सचिन पायलट से मुख्यमंत्री गहलोत के खेमे में आए प्रशांत बैरवा के विधानसभा क्षेत्र निवाई में जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरशोर से की जा रही है ।टोंक के प्रभारी मंत्री पिछले दिनों प्रशासन के अधिकारियों के साथ सभा स्थल का दौरा कर चुके हैं।
