राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में खगड़िया के छह खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

दीपक कुमार, खगड़िया।

- Sponsored Ads-

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में खगड़िया के छह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में पांच बेटे और एक बेटी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में खगड़िया का प्रतिनिधित्व करते हुए किशन, हर्ष, मनीष, राज, इंद्रराज और गुड़िया ने अपने-अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों की सफलता पर खेलप्रेमियों, प्रशिक्षकों, परिजनों एवं जिले के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना खगड़िया के लिए गौरव की बात है। इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी पारंपरिक खेलों और मार्शल आर्ट की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

स्थानीय खेलप्रेमियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों ने भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर और ऊंचा करने का संकल्प व्यक्त किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment