- Sponsored Ads-
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर / अजमेर धार्मिक नगरी पुष्कर में अतिकर्मियों के खिलाफ नगर परिषद सख्त हो गई है। तथा पुष्कर मेले को देखते हुए अब नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया ।
इससे पूर्व सोमवार को नगर परिषद की आयुक्त रेखा जैसवानी ने पुष्कर के बाजारों में घूमकर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश की है।
- Sponsored Ads-
आयुक्त रेखा जैसवानी ने कहा कि अब अतिक्रमण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।सोमवार को पुष्करनगर में अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश की है ।अगर फिर भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो अभियान शुरू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि अतिक्रमण किया है उनके खिलाफ नगर परिषद सख्त कार्रवाई करके अतिक्रमण हटाएगी।
- Sponsored Ads-
