भागलपुर: तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

*खिल गया कमल जीत गया विश्वास :-संतोष कुमार*

भगलपुर, बिहार न्यूज लाईव। रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत होने पर भागलपुर के खलीफाबाग़ चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा परिवार ने ढोल धमाकों के साथ रंग अबीर खेला।भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की कि कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है, जिसका नतीजा आज चुनाव परिणाम के रूप में सबके सामने है।प्रधानमंत्री जी के संकल्प समावेशी सशक्तिकरण और समावेशी विकास के साथ मोदी जी की गारंटी की यह जीत है।इस जीत के लिए तीनो प्रांत संगठन के हर कार्यकर्ता को बधाई और शुभकामनाएँ। भाजपा की जीत में प्रधानमंत्री के बाद सबसे अहम भूमिका बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ता की मेहनत की है।

- Sponsored Ads-

 

निवर्तमान अध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा की तीन राज्यों में भाजपा की बड़ी जीत ने साबित कर दिया गया है कि 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में भाजपा की जीत तय हो गई है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा की निर्विवादित सत्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। भारत के मन में मोदी हैं। मोदी के मन में भारत है।महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती यादव ने कहा की इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों और विश्वास को जाता है. उन्हीं का आशीर्वाद है कि भाजपा को ऐसी प्रचंड जीत मिल रही है।जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा की तीन राज्यों का परिणाम तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है।भाजपा संगठन द्वारा खींचीं हुई लम्बी लकीरें कभी मीट नहीं सकती।

इस अवसर पर अभय वर्मन, राजकिशोर गुप्ता, नितेश सिंह, विजय कुशवाहा, योगेश पांडेय,मनीष दास,स्वेता सुमन,प्रकाश साह,श्रवण, विनोद, प्रदीप जैन,चंदन ठाकुर,अमरदीप साह,रितेश घोष, अनुपलाल साह,आदित्य पांडेय,अनामिका ठाकुर,रूबी दास,निरंजन चंद्रवंशी,प्रतिक आनंद,आशीष सिंह,सुनील सिंह,नीतू सिंह चौबे,प्रीति पांडेय,शशांक घोष, संगीता सिन्हा,प्रणव दास,पूजा तिवारी,निशा शर्मा,विनीत भगत,सरस्वती दास,मनीष मिश्रा, संदीप शर्मा, गौरव, हेमंत शर्मा,रिंकू वर्मा,कुंदन सिंह,सोलंकी, धर्मेन्द्र बब्लू, सुबोध मंडल,मनीष कश्यप, शिवचरण झा,मंगलमूर्ति, राहुल तिवारी, आशुतोष ढिल्लों, गुड़िया सिन्हा,बिपिन अप्पू,बुदिनाथ कुशवाहा,नीरज चौधरी,प्रेमलता शर्मा,रेखा साह,सुमित शस्वता, अभिषेक कुमार,कमलेश झा, मनीष यादव,अनिल मिश्रा सहित कार्यकर्ता ने जश्न बनाकर चारो राज्यों के कार्यकर्ता क़ो बधाई ओर धन्यवाद दिया।

 

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article