सारण: जिला पदाधिकारी ने किया लोक शिकायत के 09 मामलो का समाधान

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 


फोटो 05 सुनवाई करते डीएम

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  छपरा कार्यालय।

- Sponsored Ads-

जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर के कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गयी और उनका निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 09 मामलों की सुनवाई की गई। 06 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 03 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

- Sponsored Ads-
Share This Article