सारण: एवीवीपी ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फुका

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क छपरा। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा नगर इकाई द्वारा नगर पालिका चौक पर बिहार के मुख्य मंत्री को लेकर शांतिपूर्वक कर रहे प्रर्दशन पर बिहार सरकार के पुलिस प्रशासन द्वारा निहत्थे व निर्दोष छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर कई लोगों को लहू-लुहान व घायल करने के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। बतादें कि निर्दोष छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई कर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर न्याय की मांग की गई।

जिसमें मुख्य रूप से जयप्रकाश विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह प्रमुख रजनीकांत सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक प्रशांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन चौरसिया, नीरज यादव, नगर मंत्री युवराज रंजन, नगर सह मंत्री नीतीश दुबे, गुलशन कुमार, प्रिंस कुमार, हिमांशु कुमार एवं महाराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article