अजमेर: क्रिकेटर चेतन शर्मा ने सपत्नीक पूजा पुष्कर सरोवर

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

* भारतीय टीम का भविष्य बहुत सुनहरा-शर्मा

बिहार न्यूज़ लाइव अजमेर डेस्क पुष्कर/अजमेर (हरिप्रसाद शर्मा)भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता चेतन शर्मा ने सपत्नीक पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। शर्मा ने जगतपिता ब्रह्मा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने ब्रह्मा जी की पहली पत्नी सावित्री माताजी के दर्शन भी किए।

- Sponsored Ads-

शर्मा ने शुक्रवार को पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट पर पूजा अर्चना कर देश और दुनिया में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पंडित गिरिराज पाराशर ने शर्मा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरोवर की पूजा अर्चना करवाई। यहां पर शर्मा ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली। सरोवर पूजा के बाद शर्मा ने ब्रह्माजी और सावित्री माता का आशीर्वाद भी लिया। पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम का भविष्य बहुत सुनहरा है। हर खेल में हार जीत चलती है, लेकिन भारतीय टीम का दबदबा बना रहेगा और तीनों फार्मेट में वह अव्वल रहेगी।

शर्मा ने कहा कि राजस्थान ने राहुल चाहर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई जैसे बेहतरीन खिलाड़ी देश को दिए हैं और हाल ही में राजस्थान की टीम विजय हजारे ट्राफी के फाइनल में भी पहुंची है। इसलिए देश का भविष्य भी बहुत अच्छा है और आने वाले समय में राजस्थान से कई खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे ही देश के सभी प्रदेश अगर खिलाड़ी देना शुरू करे तो देश का क्रिकेट में सुनहरा भविष्य होगा। शर्मा के साथ देश को विराट कोहली जैसा कोहिनूर देने वाली गाजियाबाद में कोचिंग एकेडमी चलाने वाले कपिल अरोड़ा भी साथ थे ।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article