सारण: पीएम मोदी का मुख्य जजमान बनना धार्मिक व राजनीतिक दृष्टि से न्यायसंगत – प्रो सत्यदेव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

कमपढ़ अपढ़ व कुपढ़ नेताओं को राम मंदिर निर्माण पर बोलने का हक नहीं – आचार्य प्रो सत्यदेव

बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क रसूलपुर।देश के जाने माने राष्ट्रवादी चिंतक व पूर्व रक्षा निदेशक आचार्य प्रो सत्यदेव राय पराशर ने कहा है कि अयोध्याजी में राममंदिर निर्माण पर कुपढ़ अपढ़ व कमपढ़ नेताओं के बोलने का कोई हक नहीं है।राममंदिर निर्माण भारत के आम लोगों व संत महात्माओं के मेहनत का फल है।

- Sponsored Ads-

 

अपने सोशल मीडिया पेज पर बात चीत में प्रो राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के राम मंदिर में रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य जजमान बनना राजनैतिक व धार्मिक दोनों ही दृष्टि से न्याय संगत है।उन्होंने विस्तार से अयोध्या प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि हर युग में नकारात्मक और सकारात्मक शक्तियां काम करती हैं।ऐसे में हमें राम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।जिन्होंने बनवास जैसे कठिन समय को वरदान मान लिया और भारत के गांव गांव से लेकर जंगल में आदिवासियों तक से मिल कल्याण का काम किया।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article