भागलपुर: 1600मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पवन ने मारी बाजी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

1600मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पवन ने मारी बाजी

दौड़ में सफल प्रतिभागी को नप अध्यक्ष ने ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क अकबरनगर::

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत अकबरनगर के आजाद क्रीड़ा मैदान श्रीरामपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में दूसरे राज्य सहित कई जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पहुंचे पवन राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बरबीघा के अंकित कुमार, तृतीय स्थान भागलपुर के निर्मल कुमार ने हासिल किया।

 

वहीं 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी, शारीरिक वस्त्र एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। 100 मीटर दौड़ में यूपी के गाजीपुर से पहुंचे मोहित प्रसाद ने प्रथम, खूटहा भवनाथपुर के संजीव कुमार ने द्वितीय,पैन के गौरव कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजक समिति ने सभी को ट्राफी एवं नगद पुरस्कार के साथ-साथ शारीरिक वस्त्र देकर सम्मानित किया। गोला फेंक में खूटहा भवनाथपुर के संजीव कुमार प्रथम, छीट मकंदपुर के अविनाश कुमार द्वितीय एवं पैन के गौरव कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

वहीं महिला वर्ग में श्रीरामपुर की स्वीटी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।दौड़ एवं गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में सभी सफल अभ्यर्थियों को नप अध्यक्ष किरण देवी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व उप मुखिया रामप्रवेश यादव, सेवानिवृत खेल शिक्षक संजीव कुमार सहित वहां मौजूद कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी, शारीरिक वस्त्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन नप अध्यक्ष किरण देवी, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व उप मुखिया रामप्रवेश यादव, सेवानिवृत खेल शिक्षक संजीव कुमार सहित वहां मौजूद गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। इस दौरान देखने वालों की काफी भीड़ जुटी रही। इस दौरान संबोधित करते हुए गणमान्य लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए इस तरह के आयोजन होने से युवाओं में एक अच्छा संदेश जाता है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article