सारण: विद्यालय सौदर्यीकरण कार्य का मुखिया ने किया शुभारंभ….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क:  दरियापुर।स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र के विश्वंभरपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय लोहछा के परिसर में सौदार्यीकरण कार्य का मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अनिल पांडेय ने विधिवत रूप से किया।इस मौके पर उन्होंने कहा की मेरा लक्ष्य है की पंचायत के सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध करा दी जाए। वहीं इस मौके पर शिक्षको की मांग पर शीघ्र ही विद्यालय की चारदीवारी का भी निर्माण कराने का आश्वासन दिए।विदित हो की शिक्षको के द्वारा पूर्व में मुखिया से विद्यालय परिसर में मिट्टीकरण तथा पेभर ब्लॉक लगाने की मांग की गई थी।

 

जिसके बाद मुखिया के द्वारा त्वरित रूप से मिट्टीकरण करा कर पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य की शुरुवात कर दी गई।इसके लिए शिक्षको ने मुखिया प्रतिनिधि को बधाई दी।इस मौके पर प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार,शिक्षक अमजद अली,शिक्षिका अंशु,ग्रामीण मुन्ना सिंह,संजय महतो समेत कई अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article