Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

जमुई जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि व्यवस्था लेकर गई समीक्षा।

19

- sponsored -

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई

जमुई के जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं जमुई के पुलिस कप्तान चंद्र प्रकाश की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी त्योहारों की को लेकर विधि- व्यवस्था की समीक्षा की गई। दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था, शांति, सुरक्षा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता, जमुई श्रीमति अभिलाषा शर्मा तथा पुलिस कप्तान चंद्र प्रकाश के द्वारा जिले स्तर के पदाधिकारियों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों/अंचलाधिकारियों/थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में बैठक कर विधि–व्यवस्था की समीक्षा की गई एवं कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

 

सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने काली पूजा में प्रतिमा स्थापित करने हेतु लाइसेंस पे जोर दिया तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जमुई को छठ घाट की सफाई करवाने, नदियों में अधिक गहराई वाले स्थानों पर निशान लगवाने, महत्वपूर्ण स्थानों पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां को रखने, छठ घाट पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए रखने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों को शांति समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया।

 

जिलाधिकारी के द्वारा जिला अंतर्गत सभी संवेदनशील स्थानों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को सांप्रदायिक सौहार्द्र को कायम रखने हेतु भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी जमुई एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पूर्व के बर्षो में विवादित स्थानों पर स्वयं शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करें।

 

साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में बर्न वार्ड की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि आकस्मिकता की स्थिति में किसी प्रकार जान माल की हानि न हो एवं चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं भली-भांति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, इसकी सुनिश्चितता बनाए रखेंगें।बैठक में अपर समाहर्ता जमुई, अनुमंडल पदाधिकारी जमुई, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई, अंचल अधिकारी जमुई, थानाध्यक्ष जमुई सहित जिला अंतर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष उपस्थित रहे

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More