DCCI की ऐतिहासिक पहल: पहली बार व्हीलचेयर और फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट का एक साथ आयोजन, भारत ने श्रीलंका को 75 रनों से हराया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया की ऐतिहासिक पहल: पहली बार व्हीलचेयर और फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट का एक साथ आयोजन, भारत ने श्रीलंका को 75 रनों से हराया

Beyond Limit Trophy 2026 | चेन्नई | 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026

- Sponsored Ads-

चेन्नई। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के तत्वावधान में आयोजित IND vs SL T20 Beyond Limit Trophy 2026 का शुभारंभ चेन्नई में उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि पहली बार व्हीलचेयर क्रिकेट एवं फिजिकल डिसेबिलिटी (PD) क्रिकेट के मुकाबले एक ही आयोजन के अंतर्गत एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। यह भारतीय दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहल है।प्रतियोगिता का आयोजन CSK Ground, Navalur, चेन्नई, तमिलनाडु में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव श्री यू. भगवानदास राव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के शुभारंभ की शोभा बढ़ाई और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।पहले दिन भारत की दोहरी जीत दर्ज की थी। दोनों सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी।

प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने फिजिकल डिसेबिलिटी और व्हीलचेयर क्रिकेट, दोनों प्रारूपों में श्रीलंका को पराजित कर शानदार शुरुआत की।1. फिजिकल डिसेबिलिटी T20: भारत ने 75 रनों से जीता मुकाबलापहले मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।भारत की ओर से प्रसाद चव्हाण ने 43 गेंदों पर सर्वाधिक 45 रन बनाए। साईनाथ रेड्डी ने 16 गेंदों पर 36 रनों की तूफानी पारी खेली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका पीडी की टीम 19.2 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 75 रनों से जीत लिया।विंटू यादव ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। साईनाथ रेड्डी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।2. व्हीलचेयर क्रिकेट: भारत ने 7 विकेट से दर्ज की जीतदूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।जवाब में भारतीय व्हीलचेयर टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।

भारतीय टीम की ओर से कप्तान शिवा प्रसाद की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। रोमेश्वर वाणी ने गेंदबाजी में 2.3 ओवर में 2 विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

DCCI के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) के महासचिव रविकांत चौहान दिव्यांग क्रिकेट के संगठन, विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

वहीं DCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त) भी इस आयोजन की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे Wheelchair Cricket India Association के संस्थापक एवं अध्यक्ष (Founder & President) हैं। व्हीलचेयर क्रिकेट के क्षेत्र में उनका अनुभव और योगदान इस संयुक्त आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करता है।DCCI के माध्यम से व्हीलचेयर और फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट को एक साझा मंच पर लाने की यह पहल दिव्यांग खिलाड़ियों के बीच सहभागिता बढ़ाने और खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।महासचिव रविकांत चौहान का संदेशDCCI के महासचिव रविकांत चौहान ने कहा कि भारत के लिए यह शानदार शुरुआत है।

पीडी टीम ने 75 रनों की दमदार जीत दर्ज कर माहौल बनाया, वहीं हमारे व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों ने 7 विकेट से जीत हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। श्रीलंका की टीम को कड़ी टक्कर देने के लिए बधाई और उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए श्री यू. भगवानदास राव के प्रति आभार। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से दूसरे दिन के मुकाबलों का सीधा प्रसारण देखने की अपील की।टूर्नामेंट चेयरमैन डॉ. विलियम का संदेशटूर्नामेंट चेयरमैन डॉ. विलियम ने कहा कि पहले दिन मैदान के अंदर और बाहर शानदार माहौल रहा। साईनाथ रेड्डी की तूफानी पारी और रोमेश्वर वाणी की गेंदबाजी ने मुकाबलों को यादगार बनाया। दोनों टीमों, मैच अधिकारियों, ग्राउंड स्टाफ और स्वयंसेवकों का उन्होंने आभार व्यक्त किया।

सीधे प्रसारण की व्यवस्था

दोनों प्रारूपों के मुकाबलों का सीधा प्रसारण YouTube पर किया जा रहा था।दिव्यांग क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआतBeyond Limit Trophy 2026 केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, संघर्ष और खेल भावना को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।DCCI की इस पहल से व्हीलचेयर और फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट के खिलाड़ियों को एक साझा मंच मिला है। यह आयोजन आने वाले समय में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट के विकास और विस्तार के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।यह जानकारी डीसीसीआई के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता ने दी है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment