Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

जमुई: मुख्य सचिव ने विभागीय कार्यों का किया समीक्षा।

18

- sponsored -

 

मृगांक शेखर सिंह जमुई

- Sponsored -

बिहार में विकासात्मक कार्यों में तीव्र गति लाने के मद्देनजर बिहार के मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने विभागीय कार्यों के समन्वय के लिए आज मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। जमुई के जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्रीमति अभिलाषा शर्मा के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया।

मुख्य सचिव ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, संसदीय कार्य विभाग, निगरानी विभाग, निर्वाचन विभाग, वाणिज्य कर विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भू तत्व विभाग, मध् निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग,खेल विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा विधि विभाग के प्रगति प्रतिवेदन को देखा और कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने मौजूद विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर देय दायित्वों का निर्वाहन किए जाने को कहा। साथ ही सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभागीय समन्वय बनाकर कार्य करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर सरकार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गति दिए जाने का निर्देश सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि किसी भी सूरत मे अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपर समाहर्त्ता जमुई, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जन–संपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत सभी सम्बंधित पदाधिकारी विडियो कांफ्रेंस में उपस्थित रहे।

 

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More