पुष्कर में निकली गई तिरंगा रैली, रैली के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर:धार्मिक नगरी पुष्कर में रविवारको भाजपा मंडल के द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।रैली का शुभारंभ ब्रह्म चौक से पूर्व सभापति कमल पाठक और भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया ।

भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने बताया कि ब्रह्म चौक से तिरंगा रैली विभिन्न मार्गो से होती हुई अजमेर भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

- Sponsored Ads-

रैली में सभी भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।इस मौक़े पर पूर्व सभापति कमल पाठक , भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, रोहन बाकोलिया ,लक्ष्मी देवी पाराशर ,सुमन कुमावत ,लाली देवी ,धर्मेंद्र नागोरा,धीरज जादम ,भीकम खत्री ,अरुण वैष्णव ,अंशुमान पाराशर ,मुकेश कुमावत ,अशोक पाराशर उर्फ़ जम्मू,विष्णु सेन ,कमल सिंह रावत ,कमल पाराशर उर्फ जैकी,यश पाराशर ,शंभू चौहान ,सुरेश नागोरा , युवा भाजपा नेता संदीप पाराशर ,आदित्य पाराशर ,कमल सोनी ,मनीष सोनी ,घनश्याम भाटी ,लोकेश भाटी ,हेमराज तेजी ,देवांश पाराशर ,कुलदीप पाराशर ,पवन शर्मा ,हरीश धौलपुरिया आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रैली शामिल थे ।

- Sponsored Ads-
Share This Article