RSS चला रहा सिस्टम, स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल -डूडी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

*राजस्थान की मौजूदा सरकार संविधान की अनदेखी कर रही⁠* स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का शिकार हुआ

⁠(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर:कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और अजमेर प्रभारी चेतन डूडी ने मंगलवार को अजमेर में सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। डूडी ने आरोप लगाया कि राजस्थान की मौजूदा सरकार संविधान की अनदेखी कर रही है और आरएसएस के इशारे पर पूरा प्रशासन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जनता अपने को असुरक्षित और पीड़ित महसूस कर रही है।

- Sponsored Ads-

डूडी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने राजस्थान में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर किया है। सरकार के मंत्री साइड लाइन कर दिए गए हैं और कुछ खास लोग ही हर बड़े फैसले ले रहे हैं, जो मंत्रियों और अफसरों को पीछे के रास्ते आदेश देकर चले जाते हैं। डूडी ने सीधे तौर पर आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि वही लोग आज पूरी शासन व्यवस्था चला रहे हैं और आम आदमी इन्हें पहचान चुका है।

भ्रष्टाचार और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर गंभीर आरोप चेतन डूडी ने अजमेर में स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन उसका फायदा जनता को नहीं मिला। पॉश कॉलोनियों और बस्तियों में बारिश में जलभराव हो गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि काम केवल कागजों पर हुआ है। उन्होंने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का शिकार हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। डूडी ने कहा कि अजमेर लंबे समय से भाजपा शासित नगर निगम के अधीन रहा है, लेकिन शहर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावों को टालने की रणनीति बना रही है, क्योंकि उसे मालूम है कि जनता का मूड सरकार के खिलाफ है।*कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोपडूडी ने भाजपा पर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की 100 यूनिट फ्री बिजली योजना को समाप्त कर दिया गया और उसकी जगह स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर बोझ डाला जा रहा है।

RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) योजना पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पौने दो साल में कोई नई योजना नहीं शुरू की, बल्कि पुरानी योजनाएं बंद कर दीं। *महिला सुरक्षा और बढ़ते अपराधों पर चिंता प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतन डूडी ने महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रदेश देशभर में अग्रणी हो गया है। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंत्री खुद छापा मारने जा रहे हैं, जबकि यह काम प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का है। इससे यह साफ है कि अफसरशाही सरकार की बात नहीं सुन रही और पूरी व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है।चुनावों को लेकर सरकार पर संदेहडूडी ने कहा कि सरकार जानबूझकर चुनावों को टाल रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर याचिका लंबित है और सरकार उस पर कोई जवाब नहीं दे रही। इससे साफ है कि भाजपा को पता है कि उनकी स्थिति गांव और शहरों में बेहद खराब है, इसलिए वे चुनाव से बचना चाहती है। *गुटबाजी से इनकार, कांग्रेस एकजुटकांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर डूडी ने साफ किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत और राजेंद्र राठौड़ के बीच आपसी मतभेद साफ दिखते हैं, जबकि कांग्रेस में सभी नेता जनता की सेवा के लिए एक साथ खड़े हैं। *संविधान बचाओ रैली का किया जिक्र डूडी ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए संविधान बचाओ रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से जनता को यह बताया गया कि भाजपा सरकार कैसे संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment