खानपुर सामुदायिक केंद्र अस्पताल में ई सी जी और नेत्र परीक्षण केंद्र का हुआ उद्घघाटन।
अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में राज्य स्वास्थ्य समिति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कायाकल्प कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 राणा नितेश कुमार सिंह के अध्यक्षता आयोजन किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घघाटन विधायक अशोक कुमार मुन्ना,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार चौधरी एंव बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा सरकार हर लोगों की अच्छे स्वास्थ्य के लिए दृढ़ संकल्पित है।इसी परिप्रेक्ष्य में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कायाकल्प योजना के तहत ई सी जी और नेत्र परीक्षण केंद्र का उद्घघाटन किया गया है।जिससे गांव के लोगों को अब हृदय और आंख जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस है यह खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।मरीजों को सभी तरह की सुविधा मिल रही है।अगर किसी तरह की कमी होगी तो आने वाले दिनों में उसे पूरा करेंगे।स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में एम बी बी एस चिकित्सक के साथ साथ महिला चिकित्सक की तैनाती करने की मांग सिविल सर्जन से की।उन्होंने कहा गांव की महिलाएं यहां अधिक संख्या में प्रसव के लिए आती हैं।उनके लिए महिला चिकित्सक का होना अति आवश्यक है।

वही पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर राय ने अपने संबोधन में स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना एंव सिविल सर्जन संजय कुमार चौधरी को अवगत कराते हुये कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर में जब से डॉ राणा नितेश कुमार सिंह ने पद भार ग्रहण किये है।तब से अस्पताल में अच्छे ढंग से काम किया जा रहा है।जो सराहनीय है।लेकिन अस्पताल में एमबीबीएस डॉक्टर की कमी के कारण बहुत कठिनाई हो रहा है।जिसे अविलंब एमबीबीएस डॉक्टर की व्यवस्था करने की मांग किये।
आगत अतिथियों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में सर्व प्रथम भारत रत्न से सम्मानित और देश के पहिले उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर अपना अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा सेवानिवृत शिक्षक पंडित कृष्णानंद मिश्रा को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग,चादर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया।वहीं दूसरी ओर खानपुर अस्पताल में अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सक,ए एन एम, पारा मेडिकल स्टाफ,डेटा इंट्री ऑपरेटर,गार्ड और स्वच्छता कमियों को प्रमाण पत्र और नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राणा नितेश कुमार सिंह ने किया।मौके पर प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम नारायण सिंह,उपाध्यक्ष बमभोला सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा,लोजपा किसान नेता चंद्रशेखर राय,डॉक्टर धुरंधर सिंह,डॉक्टर लाल बाबू, डॉ परवेज आलम,बालेश्वर राय,संजीव कुमार सिंह,मुखिया अशोक पासवान,रामबालक सहनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व सैकड़ों लोग और अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।