छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी एवं उनके पति धर्मेन्द्र कुमार साह ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी एवं धर्मेन्द्र कुमार साह ने नितिन नवीन को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं तारा माता जी की तस्वीर भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर छपरा विधानसभा क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। विधायक छोटी कुमारी ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास की प्राथमिकताओं से भी श्री नितिन नवीन जी को अवगत कराया।
नितिन नवीन ने विधायक छोटी कुमारी एवं धर्मेन्द्र कुमार साह का आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की और छपरा विधानसभा क्षेत्र के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मुलाकात का वातावरण आत्मीय, सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक रहा।
