छपरा:सारण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस केंद्र में आयोजित जनरल परेड एवं बुनियादी प्रशिक्षण केन्द्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने परेड की सलामी ली और परेड में सम्मिलित पुलिसकर्मियों के पहनावे, अनुशासन, फिजिकल फिटनेस तथा परेड कौशल का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षणरत सिपाहियों के पी.टी. एवं परेड प्रर्दशन का अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रशिक्षु सिपाहियों के समर्पण की सराहना की गयी एवं इस दौरान प्राप्त त्रुटियों के सुधार संबंधी आवश्यक जानकारी एवं प्रेरक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुचारु कानून-व्यवस्था, बेहतर पुलिसिंग और जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस बल का शारीरिक रूप से फिट होना तथा कौशलयुक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर परेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया।मौके पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात संतोष कुमार एवं परी० पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर्र रहमान दानिश एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
