छपरा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग जी के द्वारा सभी कर्मचारी गण एवं पदाधिकारी गण को नव वर्ष 26 की शुभकामना सभा आयोजित की गई। जिसमें न्यायिक पदाधिकारी गण के साथ-साथ सभी पुराने एवं नवनियुक्त सहायक आशुलिपिक एवं बयान लेखक तथा अनु सेवक गण उपस्थित रहे। सभा का प्रारंभ राजेश्वर तिवारी प्रदेश अध्यक्ष बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ की ओर से किया गया। उनके द्वारा इस ऐतिहासिक कार्य के लिए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही साथ सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई, तथा सभी कर्मचारियों से इस तरह कार्य करने का अनुरोध किया गया कि उनके कार्य के प्रशंसा पक्ष कारो द्वारा की जाए। क्योंकि न्यायालय में पक्षकार जो भी आते हैं, वह अपने दर्द का निवारण हेतु आते हैं। हम न्यायालय कर्मचारी गण दर्द का निवारण तो नहीं कर सकते परंतु उसे पर मरहम तो जरूर लगा सकते हैं |
जिससे हमारे कार्यों से उन्हें कुछ राहत महसूस हो साथ ही साथ उनके द्वारा प्रशासन से अनुरोध किया गया कि वर्षों से न्यायालय कर्मचारियों की मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की कृपा करें। प्रधान जिला जज गर्ग द्वारा भी अपने संबोधन में कर्मचारियों के नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं के साथ-साथ अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने का अनुरोध किया गया एवं कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया कि हम आपके हैं कोई भी समस्या होती है |
तो आप न्यायालय प्रबंधक महोदय से कहें या जरूरत पड़ने पर हमसे भी बिना झिझक अपनी बात अपने समस्या को कर सकते हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनुराग त्रिपाठी द्वारा भी ने भी अपने संबोधन में कर्मचारियों को निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्माण करने का अनुरोध किया गया।
