26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन बान शान से खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर व खानपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र में जगह जगह झंडा को सलामी देकर फहराया गया तिरंगा झंडा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को खानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी ने झंडोतोलन कर झंडा को सलामी दिया।वही खानपुर थाना परिसर में पु0नि0 सह थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने थाना परिसर को गुब्बारे से सजाकर धूम धाम से राष्ट्रीय सैलूट के साथ झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को फहराकर दिया सलामी।खानपुर मनरेगा भवन परिसर में कार्यक्रम पदाधिकारी ने झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह ने झंडातोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में मुखिया गोविंद पासवान ने धूम धाम से झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।वही ग्राम कचहरी दिनमनपुर दक्षिणी पंचायत भवन परिसर में सरपंच लालबाबू राम ने धूम धाम से झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।

वही खानपुर उत्तरी पंचायत भवन परिसर में मुखिया अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने झंडोतोलन कर झंडा को दिया सलामी।हसनपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया संजीव कुमार चौधरी उर्फ विजय चौधरी ने झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।वही उच्च माध्यमिक विद्यालय रेबरा गोटियाही के परिसर में प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार चौधरी ने झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी दिया।सहित सरकारी एंव गैर सरकारी विद्यालयों व सभी पंचायत भवन परिसर सहित आस पास के विभिन्न क्षेत्रो में जगह जगह धूमधाम से झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को सलामी देकर फहराया गया।

- Sponsored Ads-

वही बताते चले कि खानपुर प्रखंड मुख्यालय से लेकर हर पंचायत व हर गाँव तक उत्सवी माहौल बना रहा।इस अवसर पर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों,संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर आन बान शान के साथ झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा को फहराया गया।तथा तिरंगा झंडा फहरा कर देश की आजादी व संविधान के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के नामों के नारे व उनके वीर गाथाओं को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस को लेकर सुबह से ही धूम मची रही।हर गाँव हर गली,हर मोहल्ला से अहले सुबह से ही देशभक्त गीतों की गूंज सुनाई देने लगी।हर तरफ हर्ष एवं उत्साह का माहौल बना रहा।कई जगह सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों से प्रभात फेरी निकाली गयी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment