जमुई : पुलिस कप्तान ने गिद्धौर के थाना अध्यक्ष को किया निलंबित

Rakesh Gupta
जमुई के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल
- Sponsored Ads-

मृगांक शेखर सिंह/ जमुई

जमुई के पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल ने गिद्धौर थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को किया निलंबित, नये थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह को सौपा गया कार्यभार।

- Sponsored Ads-


रिटायर्ड सिविल सर्जन सह मुंगेर प्रमंडल आरडीडी के घर लूट व बेहोशी इंजेक्शन कांड,गिद्धौर थानाध्यक्ष निलंबित,जिले के गिद्धौर थाना के ठीक सामने रिटायर्ड सिविल सर्जन सह मुंगेर प्रमंडल के आरडीडी डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी के घर दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट की घटना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कड़ा एक्शन लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


निलंबन अवधि के दौरान थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह को पुलिस लाइन, जमुई में हाजिर रहने का निर्देश दिया गया है, जबकि गिद्धौर थाना में पदस्थापित एसआई जयप्रकाश को थाना के दैनिक कार्य संचालन का प्रभार सौंपा गया है। सोमवार की सुबह अपराधियों ने हथियार के बल पर डॉ. विजेंद्र सत्यार्थी, उनके पुत्र डॉ. विक्रम सत्यार्थी एवं पुष्पम कुमारी को बेहोशी का इंजेक्शन देकर लूट की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया था।


थाना के ठीक सामने हुई इस वारदात ने जिले की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार बढ़ते अपराध के बीच यह मामला पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस इस कांड के खुलासे में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करती

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment