सारण/मांझी। मांझी नगर पंचायत सहित मांझी प्रखंड बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने एवं बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को नगर पंचायत से उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया |
साथ ही प्रचार वाहन पर हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनाने की बात कही प्रचार वाहन नगर पंचायत के प्रमुख चौक-चौराहों सहित मांझी प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों के साथ गांव-गांव जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों और सामाजिक दायित्वों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा |
साथ ही आमजन को बाल विवाह के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया करेगा. जागरूकता रथ के माध्यम से न्याय सबके लिए संदेश का भी व्यापक प्रचार किया जायेगा.सभी ने बाल विवाह के उन्मूलन के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया.
