-डॉ०संजय (हाजीपुर)-बिहार अनुसूचित जनजाति लोहार युवा मोर्चा का बिहार राज्य जिला प्रतिनिधियों का सम्मेलन एवं 7 वां वर्षगांठ समारोह ऐतिहासिक गांधी आश्रम परिसर स्थित गांधी स्मारक पुस्तकालय के सभागार में रविवार को आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता चंद्रभूषण शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि जद यू के प्रदेश अध्यक्ष,उमेश सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में कहा कि लोहार जाति के लोग आज भी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए हैं इन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए पहल करनी होगी। मुख्यमंत्री ने लोहार को जनजाति की सुविधाएं प्रदान की थी ।
इस संबंध में सरकार की धारणा स्पष्ट है कि जबतक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय नहीं मिल जाता तब तक राज्य के विकास की कल्पना करना बेईमानी होगी।कार्यक्रम के संयोजक, डॉ सुनील कुमार शर्मा तथा इस अवसर पर अनेक वक्ताओं में डॉ० राजेन्द्र शर्मा, नालंदा के विजय विश्वकर्मा, दरभंगा के ललन ठाकुर,मनोज कुमार शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष,मनोज कुमार ठाकुर,ओम प्रकाश शर्मा, डॉ अशोक शर्मा, डॉ अरूण शर्मा,दिनेश शर्मा,अनीता शर्मा,सुगांती शर्मा , डॉ नरेन्द्र शर्मा,प्रो इन्द्र कान्त शर्मा, सहित दर्जनाधिक्य वक्ताओं ने लोहार जाति की वर्तमान स्थिति, सरकार से अपनी मांग तथा स्वर्णिम भविष्य के बारे में बातें रखी। इसके अलावा सरोज भारती, करिश्मा शर्मा,इंदू देवी,रंजू देवी, विद्यासागर शर्मा, नागेन्द्र प्रसाद शर्मा,अजय शर्मा, मुकेश कुमार ठाकुर, डॉ केदार कुमार शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष,नीलम देवी,अमित कुमार शर्मा,दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, संजय श्री विश्वकर्मा,सूरज कुमार, सुजीत कुमार शर्मा,उमेश शर्मा, पप्पू शर्मा,राज कुमार शर्मा,राज किशोर शर्मा,संतोष शर्मा,राजेश शर्मा, अमरनाथ शर्मा, डॉ चंदेश्वर शर्मा, संजय शर्मा,चन्द्रदीप शर्मा,सुनील शर्मा, डॉ लालाबाबू शर्मा,राम पुकार शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील ठाकुर,राजू शर्मा, शत्रोहन शर्मा, उपेन्द्र शर्मा,महेन्द्र शर्मा,रामनाथ, जयप्रकाश शर्मा, अरविन्द शर्मा,बलिन्दर शर्मा, कालीचरण शर्मा, नागेन्द्र शर्मा, रघुवीर शर्मा, रानी देवी,मंजू देवी,पूनम देवी,आशा देवी, सुनीता देवी,मधु देवी,गीत देवी,रीता देवी,पुष्पा रानी,निभा देवी,अंजू शर्मा सहित इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई।
